फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman found hanging, dies while being taken to CHC

Hardoi News: फंदे पर लटकती मिली महिला, सीएचसी ले जाते समय मौत

Fri, 27 Jun 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging, dies while being taken to CHC
दिवंगत सोहनी।
हरपालपुर। दस्योली गांव में महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। पति ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, तो शव घर ले गए। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दस्योली निवासी राहुल खेती करता है। छह साल पहले उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के नीर निवासी शिवराज सिंह की पुत्री सोहनी (27) के साथ हुई थी। दोनों के तीन साल की पुत्री है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल शुक्रवार दोपहर खेत गया था। उसकी मां और पत्नी घर में थीं। दोपहर बाद राहुल घर पहुंचा तो उसने पत्नी के बारे में मां से पूछा। मां ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोहनी के होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया, लेकिन यहां दरवाजे बंद मिले। आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो राहुल ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर सोहनी फंदे पर लटक रही थी। उसे फंदे से उतारकर राहुल सीएचसी ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शव घर ले जाकर सोहनी के पिता शिवराज को जानकारी दी गई। वह भी परिजनों के साथ दस्योली पहुंचे। यहां शिवराज सिंह और परिजनों ने दहेज के लिए सोहनी की हत्या करने का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed