{"_id":"635d72d70c27426fc2666f00","slug":"woman-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-hardoi-news-knp725569535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति को मामूली चोटें आईं हैं।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यूरा के मजरा निजमाखेड़ा निवासी राकेश की ससुराल शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर के ग्राम नौसार में है। भैयादूज पर वह पत्नी श्रीमती (38) को लेकर ससुराल गया था। शुक्रवार देर शाम बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ढाबा के पास किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
सिर पर चोट लगने से श्रीमती गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। पति ने एंबुलेंस की मदद से उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया।
एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।