{"_id":"6af353902ea7d529180c0328","slug":"fire-breaks-out-on-the-veranda-of-a-house-due-to-a-spark-from-a-firecracker-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159906-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पटाखे की चिंगारी से मकान के बरामदे में लगी आग, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पटाखे की चिंगारी से मकान के बरामदे में लगी आग, गृहस्थी जली
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज में रविवार की दिवाली की आतिशबाजी की चिंगारी में एक घर के बरामदे में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर बरामदे में रखी वाशिंग मशीन और रसोई का सामान का जल कर राख हो गया। हादसे में पड़ोस के ही कमरे में सो रहे दंपती और एक साल की बच्ची बाल-बाल बच गई।
रायबरेली निवासी महेश सिंह टोडरपुर ब्लॉक के जगधरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह पत्नी रचना और एक वर्षीय बेटी के साथ वैटगंज निवासी ब्रजपाल सिंह के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहते हैं। रविवार रात करीब 12:15 बजे परिवार कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बाहर सड़क पर हो रही आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी से बरामदे रखी वाशिंग मशीन में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा बरामदा आग की लपटों से घिर गया। लपटें उठता देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन किया और आग बुझाने का प्रयास किया। दीवान राम मिलन यादव समेत फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। शिक्षक ने बताया कि समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।