Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Digital X-ray machine could not be made operational even after three rounds of repairs.

Hardoi News: तीन बार मरम्मत के बाद भी चालू नहीं हो सकी डिजिटल एक्सरे मशीन

Tue, 10 Nov 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine could not be made operational even after three rounds of repairs.
फोटो- 28- एक्सरे कक्ष के बाहर जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन को चालू कराने के लिए अब तक तीन बार इंजीनियर आ चुके हैं लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मशीन शुरू नहीं हो सकी। हर बार मरम्मत के दौरान मशीन के खराब उपकरण बदले गए इसके बाद भी कोई नई तकनीकी समस्या सामने आ जाती है। कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली के चलते रोजाना सैकड़ों मरीजों को जांच कराने के लिए घंटों परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मशीन में अब तक पिक्चर ट्यूब, पीसीबी और मदरबोर्ड जैसे महत्वपूर्ण उपकरण बदले जा चुके हैं। इसके बावजूद मशीन से जांच शुरू नहीं हो पाई है। कार्यदायी संस्था सायरिक्स ने हाल में ही में करीब 20 दिन पहले चेन्नई से इंजीनियरों की टीम बुलवाई। इस टीम ने भी दो बार मशीन की तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। मशीन की मरम्मत पर करीब 20 से 25 लाख रुपये भी खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति वैसे ही है। बता दें कि इधर बीते तीन माह से एक्सरे मशीन बंद है।
विज्ञापन

बीते 12 अगस्त को मशीन खराब हुई थी। तब से मरीजों की जांच पोर्टेबल मशीन से की जा रही है। मशीन से एक बार में अधिकतम 65 से 70 मरीजों के करीब 135 से 140 एक्सरे हो पाते हैं जबकि इन दिनों प्रतिदिन 150 से 180 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी 157 मरीजों ने एक्सरे कराए। ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं मिलती फिल्म, निजी केंद्र जाना मजबूरी
पोर्टेबल मशीन से एक्सरे कराने पर फिल्म नहीं मिलती। मोबाइल पर एक्सरे की फोटो दे दी जाती है। फोटो लेने पर कई बार रिपोर्ट साफ नहीं आती। इससे मरीज को निजी लैबों से जांच कराना पड़ती है। निजी लैब पर एक बार एक्सरे कराने में 500 से 900 रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में मरीज को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ रहा है।



डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए सायरिक्स कंपनी को निर्देशित किया जा चुका है। इसके बावजूद कंपनी के प्रतिनिधि लापरवाही कर रहे हैं। मरीजों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed