फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies due to electrocution in water motor

Hardoi News: पानी की मोटर में करंट उतरने से महिला की मौत

Sun, 01 Sep 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution in water motor
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर पंजा गांव में पानी की मोटर में करंट उतरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी हरपालपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्यामपुर पंजा गांव निवासी अमित की पत्नी गोल्डी (35) रविवार दोपहर मोटर से पानी भरने गई थी। मोटर में इसी दौरान बिजली का करंट उतर आया और इसकी चपेट में गोल्डी आ गई। करंट लगने से गोल्डी गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने उसे हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। मायका मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बलेहरा गांव में है। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन


गोल्डी के पति अमित के चचेरे मामा की उन्नाव में रविवार देर रात मौत हो गई थी। अमित उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था, जबकि दूसरी तरफ मृतका की सास किरन एक छठी के कार्यक्रम में गई हुई थी। इस कारण गोल्डी और बच्चे ही घर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed