{"_id":"69c56f8b8a2a368ef903c0b8","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-that-jumped-on-a-speed-breaker-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147027-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-21-मेडिकल कॉलेज में मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतका के परिजन। संवाद
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शाहजहांपुर जनपद के रौजा कोतवाली क्षेत्र के त्योनी निवासी देव नारायण खेती करते हैं। उनके साढू का बेटा कामता प्रसाद सुरसा थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में रहता है। कामता प्रसाद की पत्नी ने प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए देव नारायण अपनी पत्नी राधा देवी (55) के साथ बुधवार दोपहर बाइक से हरदोई जा रहे थे।
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा के पास ब्रेकर पर बाइक उछल गई। बाइक पर पीछे बैठीं राधा देवी सिर के बल सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर परिजनों का कोई आरोप नहीं है।