{"_id":"ba3fda7442c9f7aac7bf950d7d66dba1","slug":"within-ten-years-would-build-the-temple-in-ayodhya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के अंदर होगा अयोध्या में मंदिर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल के अंदर होगा अयोध्या में मंदिर निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप अवध प्रांत के प्रांतीय सत्संग वर्ग के समापन
विज्ञापन
सत्र पर अखिल भारतीय सत्संग प्रमुख बसंत रथ ने कहा कि विहिप की स्थापना के
51 वर्ष बीत चुके हैं और इस काल में कई समस्याओं को झेलते हुए श्रीराम
मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 10
वर्षों के अंदर अयोध्या मेें श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण होगा।
कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सत्संग के कार्यक्रमों के आयोजन कराएं, जिसमें जन जागरण के साथ संस्कार निर्माण का लक्ष्य भी पूर्ण होगा और भारत विश्व गुरु के स्थान पर विराजमान हो जाएगा। कहा कि जिस तरह खदान से निकला कच्चा सोना तपाई के बाद आभूषण बनता है, उसकी प्रकार सत्संग वर्ग के माध्यम से विहिप प्रमाणिक कार्यकर्ता निर्माण करता है।
इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा, मिश्रीलाल, सुनीत, सुशील कुमार, भोलेंद्र, इंद्रपाल वर्मा, अखिलेश कटियार, बाबा शिवराज सिंह और वैभव वर्मा आदि मौजूद थेे। उधर, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने संगठन के विस्तार की दृष्टि से मल्लावां ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष इंद्रपाल वर्मा को विहिप का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
वहीं बाबा शिवराज सिंह को सह जिला मंत्री, विनीत वर्मा को सहायक जिला संयोजक (बजरंग दल), अखिलेश पटेल को नगर अध्यक्ष (विहिप), गौरीशंकर प्रजापति को नगर अध्यक्ष (बजरंग दल), नीरज यादव को विद्यार्थी संपर्क प्रमुख (बजरंग दल) मनोनीत किया। इस मौके पर अखिलेश कटियार, सुनीत, हर्षवर्धन सिंह, अवधेेश कटियार, नीरज मिश्रा, अभय शंकर शुक्ल, आशीष सिंह, आशू आदि ने खुशी जताई है।