फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   With the arrival of winter, the business of dry fruits is expected to increase.

Hardoi News: सर्दियों के आते ही मेवा के कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Thu, 06 Nov 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of winter, the business of dry fruits is expected to increase.
फोटो 07: दुकान पर रखी मेवा। संवाद
हरदोई। बेमौसम बरसात के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दियों के शुरू होते ही सूखे मेवे के कारोबार के चढ़ने की उम्मीद है। कारोबारियों ने मेवा का भंडारण शुरू किया है। वहीं, बादाम 900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है जबकि चिलगोजा छह हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है।
विज्ञापन

सर्दियों में लोग सूखे मेवे का सेवन करते हैं जिसमें बादाम, अखरोट, खुमानी और अंजीर को अधिक महत्व दिया जाता है। कारोबारियों ने सूखे मेवे के स्टॉक को भी जुटाना शुरू किया है। वहीं, बाजार में इन दिनों भी सूखे मेवे का कारोबार ठीक-ठाक चल रहा है। सदर बाजार के गायत्री किराना स्टोर के संचालक ज्ञान चंद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, रेलवेगंज के ठाकुरजी पंसारी के संचालक भास्कर गुप्ता, रामभजन पंसारी के संचालक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में सूखे मेवा की अधिक मांग रहती है।
विज्ञापन

बताया कि सर्दियों में लोग मेवे काे पानी में भिगोकर भी सेवन करते हैं। कुछ लोग मेवा की पंजीरी और गुड़ के साथ लड्डू भी बनवाते हैं। सर्दियों में लोग बादाम, खुमानी, अखरोट, किसमिस, काजू और मखाना को अधिक वरीयता देते हैं। बाजार भाव में अभी कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सूखे मेवे के प्रति किलोग्राम बाजार भाव पर एक नजर :
- बादाम : 850-900
- काजू साबुत : 950-1,200
- काजू दो टुकड़ा वाला : 900-1,000
- किसमिस : 480-600
- अखरोट साबुत : 700-800
- अखरोट गिरि : 1,000-1,400
- अंजीर : 900-1,200
- पिस्ता नमकीन : 1,200-1,300
- मखाना : 1,100-1,300
- नारियल गोला : 400-450
- सूखे खजूर : 300-600
- खुमानी : 800-1,000
- चिलगोजा : 6,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed