{"_id":"6a89e071821dd74a170d3737","slug":"with-fire-as-their-witness-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155283-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अग्नि को साक्षी मानकर 264 जोड़ों ने साथ रहने का लिया वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अग्नि को साक्षी मानकर 264 जोड़ों ने साथ रहने का लिया वचन
विज्ञापन
फोटो 36: शाहाबाद में समारोह में जोड़ों पर पुष्प वर्षा करतीं राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत : सू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद/पिहानी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पहले समारोह में 264 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ रहने के वचन लिए। शाहाबाद में राज्यमंत्री रजनी तिवारी और पिहानी में विधायक श्याम प्रकाश ने नवदंपतियों को पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया।
शाहाबाद नगर के एक मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह में 138 जोड़ों की समारोहपूर्वक शादी कराई गई। 10 जोड़ों का काजी ने निकाह पढ़ाया। सामूहिक विवाह में शाहाबाद ब्लॉक के 64, टोडरपुर के 64 और नगर पालिका के 10 जोड़े शामिल हुए। राज्यमंत्री और सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार सौंपे।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को बेटी के विवाह में परेशानी न उठानी पड़े। बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा, एसडीएम अवनीश कुमार, पीडी अशोक मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव व एडीडीओ समाज कल्याण निधि वर्मा, प्रशासक श्यामू त्रिवेदी, गोविंद पाठक, शरद सिंह और लालाराम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के एनएस रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में 126 जोड़ों का विवाह कराया गया। विधायक श्याम प्रकाश ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस योजना से समाज में प्रचलित कुप्रथाओं पर रोक के साथ हो फिजूलखर्ची पर भी रोक लगती है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में बड़ी राहत मिलती है। ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी, धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, कमलेश कुमार, बीडीओ रतीराम, अखिलेश कुमार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।