फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Will teach youth skills

कार्यक्रम में युवाओं को सिखाए जाएंगे हुनर

Fri, 09 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 09 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Will teach youth skills

कौशल विकास मिशन के तहत धर्मशाला रोड पर नि:शुल्क

विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मिशन के जिला समन्वयक संजय कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्र की प्रबंधक सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. तनवीर फातिमा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कौशल विकास मिशन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए प्रशिक्षुओं को गुणवत्ता परक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार पाने के हुनर सिखाने के उद्देश्य चल रहे इस मिशन के तहत युवाओं को बैंकिंग/एकाउंटिंग तथा गारमेंट मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रशिक्षणों के लिए 30-30 युवाओं का चयन किया गया था, जिनका प्रशिक्षण शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद अगले प्रशिक्षण के लिए फिर से पात्र युवाओं का चयन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला समन्वयक संजय कुमार तथा एमआईएस शशिकांत ने प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कौशल विकास मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षक मनीष गुप्ता और पल्लवी सिंह ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन कर रही दरख्शां ने सभी के प्रति आभार जताया। इससे पहले प्रशिक्षण केंद्र की ओर से अतिथिगणों का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed