फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wild cows crop harvest

जंगली गायों से फसल को बचाएं

Sat, 27 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wild cows crop harvest

विकास खंड बिलग्राम से संबंधित ग्रामों से जंगली

विज्ञापन
गायों का प्रकोप कम कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में बैठे ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनक ा धरना जारी रहेगा।

धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जंगली गायों की प्रकोप से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान प्रगतिशील पार्टी अध्यक्ष राम प्रकाश कठेरिया ने कहा कि विकास खंड बिलग्राम, सुरसा एवं सांडी के बीसों गांवों में हजारों जंगली गायों का प्रकोप जारी है। इन गायों द्वारा न सिर्फ फसलों को पूरी तरह से तबाह किया जा रहा, बल्कि किसानों को भी गंभीर चोटें पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसान अब धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हुए है। किसानों ने यह भी कहा कि यदि अब जल्द इस ओर किसानों व उनकी फसलों को जंगली गायों से निजात न दिलाई गई तो किसान आत्महत्या करने को विवश होंगे।

इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की और डीएम को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उक्त के अलावा जंगली जानवरों को वन विभाग द्वारा पकड़वाकर सुरक्षित स्थानों पर भिजवाने, जंगली गायों द्वारा नष्ट की गई फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को दिलाने, जंगली गायों से सुरक्षा को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाने का प्रबंध कराने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed