{"_id":"56eee87f4f1c1b6b41f14f52","slug":"wild-animal-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर की दहशत से ग्रामीणों की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर की दहशत से ग्रामीणों की उड़ी नींद
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहशत में ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
हरपालपुर (हरदोई)। कटियारी क्षेत्र में जंगली जानवर की दस्तक थम नहीं रही है। शुक्रवार की रात जंगली जानवर के आने की आहट मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण टार्च की रोशनी में लाठी डंडे लेकर खेतों में घूमें लेकिन नतीजा सिफर रहा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में वन विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
कटियारी क्षेत्र के परचौली गांव में डेढ़ माह पहले जंगली जानवरों के हमले में दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिसमें तीन लोगाें की मौत हो गई थी। वहीं इस बार जंगली जानवरों का निशाना सतौथा गांव बना है। करीब चार दिनों से जंगली जानवर ने सतौथा गांव के लोगों का जीना हराम कर दिया है। गांव के गुड्डू पाठक के बछड़े समेत तीन बकरियों के शिकार के बाद भी वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव की सुधि नहीं ली है। गांव निवासी राजू पांडे ने बताया कि शुक्रवार की रात को भी जंगली जानवर के गांव में घुसने का शोर मचा जिससे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
सरोज बाबा ने बताया कि एक रात जंगली जानवर ने एक बकरी पर हमला करने का प्रयास किया। जिस पर घर में टीवी देख रहे लोगों के दौड़ाने पर जानवर भाग गया। वहीं, गांव के ही रामफेरे कश्यप का कहना है कि जंगली जानवर के आतंक से लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं और जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर बांध रहे हैं। जानवर के डर से रात में खेतों की रखवाली करने के लिए किसानों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। लोगों ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी कोई भी वनकर्मी नहीं आया।
विज्ञापन