फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife responsible for husband's death arrested, search for mother-in-law and father-in-law continues

Hardoi News: पति की मौत की जिम्मेदार पत्नी गिरफ्तार, सास-ससुर की तलाश जारी

Tue, 05 Aug 2025 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Wife responsible for husband's death arrested, search for mother-in-law and father-in-law continues
हरदोई। पत्नी व सास-ससुर की गाली गलौज व मारपीट से आाजिज आकर जहर खाने वाले युवक की पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के भाई ने 14 जून को बिलग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अभिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई अंकित 20 मई को अपने ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम सिया श्रीमऊ गया था। उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ अनुराधा कई माह से मायके में ही थी। वह अपनी शादी की सालगिरह मनाने गया था। 23 मई को वह बिलग्राम चौराहा पर बेहोशी की हालत में मिला। उसको सीएचसी ले जाया गया। उसकी हालत में मामूली सुधार आया। उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रास्ते में अंकित ने बताया कि पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस दौरान पत्नी, उसके ससुर बबलू उर्फ रामबाबू व सास नीलम ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। उसको घर से भगा दिया। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अंकित की 23 मई की शाम को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी की गई है। मृतक के सास ससुर की तलाश की जा रही है। जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed