{"_id":"68374a02dc0d880b440d6f35","slug":"wife-did-not-come-home-from-her-parental-home-for-ten-months-young-man-hanged-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-131984-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दस माह से पत्नी मायके से नहीं आई घर, युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दस माह से पत्नी मायके से नहीं आई घर, युवक ने फंदा लगाया
विज्ञापन
हरदोई। शहर के लक्ष्मीपुरवा में युवक ने बुधवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में पता चला कि पत्नी के 10 माह से मायके से वापस न आने से युवक परेशान था।
शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी मोहित गुप्ता (28) गल्ला मंडी में एक आढ़त पर काम करते थे। उनका विवाह साढ़े तीन साल पहले शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाना क्षेत्र के गुर्री गांव निवासी प्रियंका के साथ हुआ था। पिता श्रीराम गुप्ता के मुताबिक प्रियंका बीते साल नौ जुलाई को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए बेटी को लेकर गई थीं। मोहित भी शादी में गया था। मोहित वापस आ गया था, लेकिन प्रियंका घर में ही रुक गई थी। तब से वह वापस नहीं आई। इस कारण मोहित परेशान था।
बुधवार सुबह मोहित का शव उसके कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। बेटे को जगाने गई मां ने शव लटकते देखा तो वह बदहवास हो गई। घटना की जानकारी पर मोहित की पत्नी प्रियंका परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां उसने बताया कि रिश्तेदारों के माध्यम से मोहित की मौत की खबर मिली। ससुराल वापस न आने की वजह पूछने पर उसने चुप्पी साध ली।