फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Why give five lakhs and five crores, a new model of Muslim appeasement and vote bank politics.

Hardoi News: पांच लाख क्यों पांच करोड़ दे दें, मुस्लिम तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का नया मॉडल

Sun, 01 Dec 2024 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Why give five lakhs and five crores, a new model of Muslim appeasement and vote bank politics.
संडीला (हरदोई)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि संभल में कोई दंगा नहीं हुआ था। हर कोई जानता है कि सपाइयों की आपसी लड़ाई में माहौल बिगड़ा था। समाजवादी पार्टी में गुंडे, दंगाई और माफिया होते हैं। अखिलेश यादव मुआवजा और प्रतिनिधिमंडल भेजने की नौटंकी कर रहे हैं। पांच लाख रुपये की जगह पांच करोड़ रुपये दे दें। कहा कि यह सपा मुस्लिम तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का नया मॉडल है।
विज्ञापन



संडीला में एमएलसी अशोक अग्रवाल के विद्यालय में वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि उपचुनाव में मिली करारी पराजय से अखिलेश यादव को मिर्ची लग गई है। अखिलेश उस जख्म को सहला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अखिले श यादव और उनकी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अब न सिर्फ हिंदुओं बल्कि मुसलमानों का भी भरपूर वोट मिल रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है और सैफई के लिए रवाना हाे गई है। संभल की घटना को लेकर शिवपाल यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भााजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में यकीन रखती है। इसी की बदौलत हरियाणा जीते हैं, महाराष्ट्र जीते हैं और उत्तर प्रदेश का उपचुनाव भी जीते हैं। दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा केा प्रचंड जीत मिलेगी। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed