फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Who will be the leader of the hundred -year-old school

सौ वर्षीय विद्यालय का कौन बनेगा रहनुमा

Tue, 11 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 11 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Who will be the leader of the hundred -year-old school

जिले की प्राचीन भवनों में शुमार और शिक्षा क्षेत्र

विज्ञापन
में उपलब्धियों के लिए बेमिसाल पिहानी स्थित करीब 100 वर्ष पुराने स्कूल भवन पर जर्जरता का जाला लग चुका है। तमाम गौरवशाली गाथा का गवाह बने इस भवन की निगाहें अब अपने रहनुमा की ओर लगी हुईं हैं।

यह रहनुमा ही सहेजने के साथ इसके अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आ सके। हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर बनने वाले सरकारी स्कूलों के भवनों के लिए यह भवन नजीर भी है, क्योंकि जिस तरह से भवन बनने के चंद वर्षो बाद ही जमींदोज दिखाकर वहां नए भवन बनाए जाते हैं।

उनके लिए निर्माण की गुणवत्ता की सीख भी इस भवन से ली जा सकती है। वर्षों पूर्व यहां शिक्षा पाने वाले कई छात्र उच्च न्यायिक सेवा, उच्च लोक सेवा और उच्च राजनीतिक पदों तक पहुंचने के साथ सरकार की नुमाइंदे बने हैं। अंग्रेजों के शासन काल से आजादी मिलने से लेकर अब तक के सफर में स्कूल ने तमाम उतार चढ़ाव और शिक्षा क्षेत्र के बदलाव देखे है।

पंडितजी से गुरुजी और मास्साब से लेकर सर के संबोधनों का रूप देख चुके इस स्कूल के भवन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा लगाव है। वैसे तो यह स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आता है, पर जनप्रतिनिधि भी इस ओर नजरें इनायत कर सकते हैं। यह अलग बात है कि इस ओर अभी तक किसी की नजरें इनायत नहीं हुई है।

यही कारण है कि जर्जरता का जाला भवन पर गहरा रहा है। इससे चिंतित लोग इस तमाम गौरवमयी यादों को सहेजे इस भवन को सहेजे जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर निगाह लगा रहे हैं। इस बाबत सोमवार को गायत्री परिवार के अतुल कपूर, संजय सिंह, अवधेेश रस्तोगी, प्रियंक  आदि अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह से मुलाकात कर भवन का सजाने एवं संवारने की मांग की।

इसके साथ ही जिलाधिकारी रमेश मिश्रा से भी इस ओर कार्रवाई कराने को कहा है। एडीएम ने बताया कि वह इस ओर बड़े अफसरों से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed