फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   While saving a student riding a bicycle, the van went out of control, collided with the bike, couple including daughter died

Hardoi News: साइकिल सवार छात्र को बचाने में अनियंत्रित हुई वैन, बाइक में मारी टक्कर, बेटी समेत दंपती की मौत

Tue, 29 Oct 2024 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
While saving a student riding a bicycle, the van went out of control, collided with the bike, couple including daughter died
पिहानी/गोपामऊ (हरदोई)। पिहानी सल्लिया मार्ग पर अचानक सड़क पर आए साइकिल सवार छात्र को बचाने में अनियंत्रित हुई वैन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती बेटी समेत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पिहानी से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में तीनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वैन मौके पर छोड़कर भाग निकला। साइकिल सवार छात्र भी घायल हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

गोपामऊ कस्बे के कन्नौजी पूर्वी निवासी हनीफ (40) प्राइवेट बस चालक थे। उनकी बहन हुसना की ससुराल लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के बढ़ैया छोलाबारी गांव में है। हुसना के चचिया ससुर की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे हनीफ पत्नी सुहानी उर्फ सुहाना (37) और सबसे छोटी पुत्री आयशा (5) के साथ बाइक से बढ़ैया जाने के लिए निकले थे। पिहानी सल्लिया मार्ग पर स्वागत द्वार के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दरअसल, सर्वेश जनन सेवा शिक्षण संस्थान में कक्षा नौ का छात्र रोहित (13) साइकिल से सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वैन में ब्रेक लगाया। इससे वैन अनियंत्रित हो गई और बाइक से टक्कर हो गई। घटना में हनीफ, सुहाना, आयशा और रोहित घायल हो गए। चारों को सीएचसी पिहानी लाया गया। यहां हनीफ, सुहाना और आयशा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पिहानी कोतवाल सुनील दुबे ने बताया कि वैन पुलिस के कब्जे में है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। छात्र का उपचार सीएचसी में चल रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हनीफ प्राइवेट बस चलाते थे। करीबी रिश्तेदार की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने एक परिचित की बाइक मांगी। परिचित को पता चला कि दुखद घटना में शामिल होने के लिए जाना है तो उसने भी इन्कार नहीं किया। वह बाइक लेकर गोपामऊ से बढ़ैया जाने के लिए निकले हनीफ ने कुल पांच बच्चों में से तीन को घर छोड़ दिया था। एक बच्चा ननिहाल में रहता है, जबकि एक बच्ची को साथ ले गए थे। गोपामऊ स्थित मकान पर उजैफा (12) से शाम को जल्दी घर वापस आने की बात कही थी। जब घटना हुई तो मकान में बच्चे सो रहे थे। अचानक भीड़ लगने लगी तब पता चला कि उनकी दुनिया उजड़ चुकी है।








हनीफ दो भाइयों में छोटे थे। उनकी मां फूलजहां उनके साथ ही रहती थी। फूलजहां पिछले कुछ समय से बीमार चल रही हैं। पहले तो मोहल्ले वालों और परिचितों ने उन्हें घटना के बारे में बताया नहीं, लेकिन माहौल देखकर वह समझ गई कि कुछ अप्रिय हुआ है। इसके बाद वह बदहवास हो गईं और उन्हें कोई संभाल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed