फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When she did not get a job, her skills shone and Neelam became self-reliant.

Hardoi News: नहीं मिली नौकरी तो हुनर को चमका आत्मनिर्भर बनीं नीलम

Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
When she did not get a job, her skills shone and Neelam became self-reliant.
पिहानी। रामपुर कोड़ा की नीलम ने पढ़ी लिखी लड़की-रोशनी घर की के स्लोगन को चरितार्थ कर दिखाया। बीएड डिग्री धारक नीलम ने सरकारी नौकरी की चाह छोड़कर जीविकोपार्जन के लिए कैंटीन संचालन का निर्णय लिया। सरकारी अस्पताल में कैंटीन का संचालन वह आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तीकरण की मिसाल बन गईं हैं।
विज्ञापन

यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुराने भवन में रोशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष नीलम पत्नी वेदपाल कैंटीन का संचालन करतीं हैं। बताया कि बचपन से ही मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा था। पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर और महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम करनी थी। बीए की पढ़ाई के समय ही शादी कर दी गई। दो बच्चे हैं। 11 वर्ष की पुत्री और आठ वर्ष का पुत्र। नीलम ने शिक्षिका बनने की तमन्ना में 2016 में बीएड किया लेकिन, जद्दोजहद के बाद नौकरी नहीं मिली तो, मायूस होने व सिस्टम को कोसने के बजाय उन्होंने स्वयं सहायता समूह को सहारा बना लिया।
विज्ञापन

मई 2023 से सरकारी अस्पताल में कैंटीन चलाना शुरु कर दी। नीलम ने बताया कि थोड़ी बहुत खेती है। पति की सहायता से उसी से घर चल रहा था। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर की अन्य जरूरतों ने जब सर उठाया तो, घर चलाना मुश्किल होने लगा, तब कैंटीन शुरु की। कैंटीन से न सिर्फ उनकी तमाम जरूरतें पूरी हो रही हैं बल्कि, दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सेवाएं उपलब्ध हैं :
नीलम ने बताया कि उनकी कैंटीन में मरीजों व तीमारदारों को जो सेवाएं दी जा रही हैं, उनमें परहेजी खाना और थाल सबकी जरूरतें पूरी कर रही हैं। 50 रुपये की थाल में पांच रोटी, दो सब्जी, चावल और सलाद शामिल है। इसके अलावा समोसे, नमकीन बिस्किट और चाय की भी सेवा उपलब्ध है।


गुणवत्ता से समझौता नहीं :
समूह की अध्यक्ष उर्मिला ने बताया की कैंटीन पर मिलने वाली खानपान की सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा रहा है।

बच्चों के लिए उपलब्ध कराती हैं गर्म पानी
नीलम नवजात शिशुओं और अन्य छोटे बच्चों के दूध के लिए पानी गर्म किए जाने का पैसा नहीं लेती हैं। बताया कि आर्थिक लाभ के अलावा समाज के प्रति कुछ कर्तव्य भी बनते हैं। पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर नहीं गंवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed