फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When hotels increased the prices, auto rickshaw drivers also charged more fare

Hardoi News: होटलों ने बढ़ाए दाम तो ऑटो रिक्शा वालों ने भी वसूला अधिक किराया

Sat, 06 Sep 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
When hotels increased the prices, auto rickshaw drivers also charged more fare
हरदोई। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा को लेकर जिले में आजमगढ़ और गोंडा से तमाम अभ्यर्थी शुक्रवार की देर रात तक पहुंच गए। हजारों की संख्या में पहुंचे यात्रियों के चलते शहर के होटलों के कमरे फुल हो गए और तमाम अभ्यार्थियों को बस और रेलवे स्टेशन परिसर में रात गुजारनी पड़ी। अभ्यार्थियों को लाने व ले जाने के लिए ई-रिक्शा चालकों ने भी दाम बढ़ा दिए। मजबूर अभ्यार्थियों को महंगा आटो लेना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को हुई पीईटी के लिए हजारों अभ्यर्थी रात में ही पहुंच गए थे। अभ्यार्थियों के लिए बस और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई थी और उन पर कर्मचारियें की नियुक्ति भी की गई लेकिन हेल्प डेस्क पर कोई नजर ही नहीं आया। टेंड लगातार हेल्प डेस्क बन गई लेकिन कर्मचारी नदारद रहे। बस स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी जरूर नजर आए। स्टेशन पर कोई नहीं दिखा। आजमगढ़ और गोंडा से आने वाले तमाम लोग होटल में कमरा भी लेने पहुंचे लेकिन कमरें महंगे हो गए।
विज्ञापन

डेढ़ से दो हजार रुपये का कमरा होने के कारण कई अभ्यर्थी लौट आए बस और रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। कई होटल तो ऐसे भी रहे जिन्होंने पहले से बुकिंग के बावजूद कमरा महंगा कर दिया, मजबूरी में लोगाें को महंगा कमरा लेना पड़ा। वहीं शनिवार की रात के लिए तो 2500 रुपये तक कमरा बुक हुए हैं। बस व रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा चालकों ने भी मौके का जमकर फायदा उठाया। डेढ़ गुना किराया लेकर अभ्यार्थियों को स्थान तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आजमगढ़ से आए मानस पाल ने बताया कि वह कमरा लेने गए थे, लेकिन काफी महंगा होने की वजह से वापस लौट आए। किराया काफी अधिक बताया गया।


- संदीप ने कहा कि एक व्यक्ति से राम जानकी मंदिर में ठहरने की व्यवस्था की जानकारी मिली थी, इसलिए यहां तक आए ऑटो रिक्शे वाले ने बस स्टेशन से यहां तक के लिए 25 रुपये लिए।


- शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कई होटलों में कमरे के लिए गए थे, एक तो कमरा खाली नहीं मिल रहा था और जो मिल रहे थे वह बहुत महंगे थे। यहीं मंदिर के पास भी होटलों के किराये मनमाने बताए गए।



- हिमांशु शुक्ला ने कहा कि बस स्टेशन से उतर कर उन्हें जिंदपीर चौराहा स्थित एक होटल पर जाना था वहां कमरा बुक है, लोगाें से पूछा तो 10 रुपये बताए गए लेकिन कोई ई-रिक्शा बीस रुपये से नीचे जा ही नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed