फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When he stopped abusing, the younger brother along with his father-in-law beat the elder brother to death

Hardoi News: गालियां देने से रोका तो ससुर के साथ मिलकर छोटे ने बड़े भाई को पीटा, मौत

Sun, 29 Jun 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
When he stopped abusing, the younger brother along with his father-in-law beat the elder brother to death
कछौना (हरदोई)। शराब के नशे में गाली गलौज का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े पर हमला कर दिया। उसके पेट पर ईंट से वार कर दिया। शनिवार को पैरा गांव में हुई इस घटना में घायल बड़े भाई की देर रात मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने छोटे भाई समेत दो लोगों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

पैरा निवासी राजेश (40) गल्ला खरीदकर बेचने का काम करते थे। कुछ खेत भी उन्होंने बटाई पर ले रखे थे। शनिवार सुबह 11:30 बजे वह अपने मकान के बाहर छोटे भाई राममूर्ति के साथ बैठे थे। राममूर्ति का ससुर उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के दिपवल निवासी राम खिलावन भी बैठा था। ग्रामीणों के मुताबिक इसी दौरान राममूर्ति ने अपने भाई राजेश के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसी बीच राजेश की पुत्री उधर से निकली तो राममूर्ति ने उसे भी अपशब्द कहा। इस पर राजेश ने आपत्ति जताई तो राममूर्ति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

राजेश ने बचाव की कोशिश की तो राममूर्ति के साथ उसका ससुर राम खिलावन भी हमलावर हो गया। इस सबके बीच राममूर्ति ने पास पड़ी ईंट उठाकर राजेश के पेट में मार दी। इस पर वह गिर गया। परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और दवा लेकर वापस घर ले आए। देर रात फिर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर राममूर्ति और राम खिलावन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed