फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When Diwan was asked to remove the car, he wreaked havoc on the bank officer.

Hardoi News: दीवान से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो बैंक अफसर पर बरपाया कहर

Tue, 26 Dec 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
When Diwan was asked to remove the car, he wreaked havoc on the bank officer.
हरदोई। गाड़ी हटा लो, मां बीमार है, दवा लेकर आया हूं। रात में इमरजेंसी पड़ सकती है। गाड़ी नहीं हटी तो इमरजेंसी पड़ने पर दिक्कत होगी। बैंक ऑफ इंडिया के करेंसी चेस्ट अधिकारी की यह बात शहर काेतवाली में तैनात दीवान को नागवार गुजर गई। दीवान ने साथियों के साथ बैंक अफसर पर इस कदर कहर बरपाया कि उनकी बेटी से लेकर पत्नी और मां तक दहल गईं। अफसर की कोतवाली में बेरहमी से पिटाई गई। बर्बरता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाद में बैंक अफसर का ही 151 में चालान कर जमानत दे दी। बैंक अफसर ने अब मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अफसराें तक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौशलपुर निवासी शैलेंद्र कुमार शर्मा बैंक ऑफ इंडिया में करेंसी चेस्ट अधिकारी हैं। 22 दिसंबर की रात उनकी मां बिटाना शर्मा का बीपी बढ़ गया था। शैलेंद्र दवा लेकर घर जा रहे थे, लेकिन कोतवाली के ठीक पीछे उसके घर के रास्ते में एक पुलिस कर्मी की गाड़ी खड़ी थी। इस पर उसने शहर कोतवाली में तैनात दीवान से कहा कि गाड़ी हटा लो, मां बीमार है, इमरजेंसी पड़ने पर कार नहीं निकल पाएगी। यह बात सुनकर दीवान भड़क गया।
विज्ञापन

दीवान की हरकत देख शैलेंद्र की 12 साल की बेटी ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो दीवान न उससे अभद्रता कर दी। शैलेंद्र ने यूपी 112 पर सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। इसी दौरान दीवान और भड़क गया। फिर साथी पुलिस कर्मियों के साथ उसे जबरन कोतवाली में ले गए। शैलेंद्र के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने उस पर जमकर लाठी चलाईं और पटे से भी पीटा। बाद में शांतिभंग में उसका चालान कर दिया। पूरे मामले की शिकायत उसने मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अफसरों तक से की है। सोमवार को सीओ सिटी अंकित मिश्रा से भी उसने अपने परिवार और सहकर्मियों की मौजूदगी में आपबीती बताई। सीओ अंकित मिश्रा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतना गांजा भरेंगे कि जिंदगी भर जमानत नहीं होगी
बैंक अफसर शैलेंद्र शर्मा ने खुद पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की शिकायत दर्ज कराई, तो फौरन ही उस पर शहर कोतवाली में तैनात कुछ जिम्मेदारों ने अलग-अलग माध्यमों से दबाव बनाना शुरू कर दिया। शैलेंद्र के मुताबिक, उसे लगातार धमकाया जा रहा है। विवादित दीवान ने धमकी दी है कि अगर शिकायत वापस नहीं ली, तो इतना गांजा लगाकर जेल भेज देंगे कि जिंदगी भर जमानत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed