फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wheat is being purchased directly without paying market fee

Hardoi News: मंडी शुल्क दिए बिना सीधे हो रही गेहूं की खरीद

Sat, 27 Apr 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 27 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wheat is being purchased directly without paying market fee
हरदोई। मंडी व्यापारियों ने मंडी आए बिना सीधे मिल जा रही दो ट्रॉलियोंं को पकड़ा और उनको मंडी गेट पर लगाकर हंगामा किया। व्यापारियों के विरोध के बाद मंडी प्रशासन की ओर से दोनों ट्रॉलियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार संगठन की ओर से शुक्रवार काे मंडी प्रशासन से वार्ता की गई थी, इसमें तय किया गया था कि गेहूं की खरीद मिल द्वारा सीधे न की जाए। मंडी में गेहूं की उपज आने के बाद उसकी नीलामी कर बिक्री की जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से इस कार्य के लिए मंडी सचल दल को सक्रिय करने की बात कही गई थी, मगर इसके बावजूद गेहूं की उपज सीधे मिल को जा रही। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी उसे पकड़ कर मंडी गेट पर लाए और मंडी प्रशासन से उस पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर व्यापार संगठन के पदाधिकारियों और मंडी के कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुए। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए मंडी प्रशासन की ओर से दोनों ट्रॉलियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मंडी अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता ने कहा कि गेहूं की सीधे खरीद न की जाए। मंडी प्रशासन इस पर गंभीरता से रोक लगाएं। मंडी सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि दो ट्रॉलियाें से सीधे गेहूं जा रहा था। उन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed