{"_id":"6249dbbabb495a44900a024e","slug":"wheat-arrival-in-the-market-started-with-harvesting-hardoi-news-knp68914531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटाई संग बाजार में गेहूं की आवक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटाई संग बाजार में गेहूं की आवक शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। किसानों ने खेतों में गेहूं की कटाई के साथ गहाई-मड़ाई शुरू कर दी है। बाजार में इक्का दुक्का किसानों द्वारा नया गेहूं लाना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि बाजार में गेहूं की आवक 15 अप्रैल के बाद तेजी पकड़ लेगी।
जिले में गेहूं की फसल का रकबा करीब तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में होने का अनुमान है। सवा करोड़ क्विंटल से ज्यादा गेहूं उत्पादन होने की भी संभावना है। पिछले साल की अपेक्षा गेहूं की उपज ज्यादा रह सकती है।
कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई काफी विलंब से हुई, वहां पर उत्पादन का औसत प्रभावित रह सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि इस साल गेहूं की फसल ठीक लग रही।
विज्ञापन
जिन क्षेत्रों में गेहूं की फसल को खाद-बीज से लेकर गुणवत्ता युक्त प्रबंधन नहीं मिल पाया, वहां उत्पादन प्रभावित हो सकता है। बताया कि फसल तैयार हो चुकी है।
कटाई गहाई संग बाजार में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। किसानों से हवाओं से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसानों को आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए।
खेत खलिहानों के आस पास ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न होने दें। उधर, शहर स्थित इकलौती गल्ला मंडी में गेहूं का भाव दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के आस पास चल रहा है।
नए गेहूं की आवक एक हजार बोरों के आस पास है। 15 अप्रैल के बाद मंडी में बड़ी तादाद में गेहूं की आवक होने की उम्मीद है। उधर, सरकारी क्रय केंद्रों में एक अप्रैल से खरीद शुरू हो गई, लेकिन अभी तक बोहनी नहीं हो पाई है।
डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद गेहूं का पीक सीजन शुरू होगा। अभी छिटपुट स्तर पर गेहूं की मड़ाई के बाद बाजारों में गेहूं की आवक हो रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बाजार भाव गिरने एवं आवक बढ़ने के साथ ही क्रय केन्द्रों पर गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी।