{"_id":"5e3efe4a8ebc3ee60a4f9929","slug":"wehicle-ruined-byke-rider-hardoi-news-knp5434013132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पाली-नकटौरा नहर मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किरतियापुर चौड़ाराय निवासी मुनेंद्र (25) पुत्र सूरजपाल तीन भाइयों में छोटा था। वह दिल्ली से मजदूरी कर दो दिन पूर्व गांव आया था। उसकी पत्नी रोली एक माह से मायके लोनार में थी।
शुक्रवार शाम मुनेंद्र पत्नी की विदा कराने की बात कहकर बाइक से निकला था। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र में पाली-नकटौरा नहर मार्ग पर विरसिंहपुर गांव के निकट वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात भर शव सड़क के किनारे पड़ा रहा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस को युवक के पास से मोबाइल फोन मिला। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।