फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of married woman found hanging at in-laws' house

Hardoi News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging at in-laws' house
फोटो-30- सविता। फाइल फोटो
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में विवाहिता का शव मंगलवार को फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव निकलवाया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरा गया।
विज्ञापन

हुसैनपुर निवासी राम सागर की शादी वर्ष 2023 में घुघेरा निवासी सविता (23) के साथ हुई थी। राम सागर खेती करते हैं। मंगलवार सुबह काफी देर तक सविता कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने पुकारा। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन कोई हलचल नहीं मिली। खिड़की से देखने पर उनका शव पंखे के हुक पर फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार शिवम श्रीवास्तव की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार में पति के अलावा आठ माह का एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि मायके वाले अगर कोई लिखित शिकायत देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर भी जांच होगी।

फोटो-30- सविता। फाइल फोटो

फोटो-30- सविता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed