फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hurt over her stepson not being allowed to stay at her marital home, a married woman took her own life by consuming acid.

Hardoi News: सौतेले बेटे को ससुराल में न रखने से आहत विवाहिता ने तेजाब पीकर जान दी

Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hurt over her stepson not being allowed to stay at her marital home, a married woman took her own life by consuming acid.
फोटो- 34- पिंकी। फाइल फोटो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सरैंया में संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि ससुरालीजन सौतेले बेटे को साथ में नहीं रखने दे रहे थे। इससे विवाहिता परेशान थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने इसी विवाद के कारण तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या कर दी। वहीं प्राथमिक जांच में तेजाब पीकर खुदकुशी किए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के कचनार पाल निवासी पिंकी (26) ने 24 नवंबर 2025 को महमूदापुर सरैंया निवासी विमलेश से कोर्ट मैरिज की थी। पिंकी के पहले पति शोभित से एक बेटा विवेक है। विमलेश की पहली पत्नी रेनू की मौत हो चुकी है। विमलेश के रेनू से दो बच्चे आदित्य और तान्या हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पिंकी ने अपनी मां मीना को फोन किया। उनके साथ रहने वाले विवेक का ध्यान रखने की बात कही। इसके बाद लगभग 12:30 बजे पिंकी ससुराल में तेजी से बिलख पड़ी। सास महेश्वरी शोर सुनकर अंदर गईं तो पिंकी ने तेजाब पी लेने की बात कही। गंभीर हालत में पिंकी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पिंकी के ससुरालीजनों पर सौतेले बेटे को न रखने के विवाद में जबरन तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






घटना के समय जयपुर में था विमलेश
पिंकी की मां के मुताबिक कोर्ट मैरिज करने के दौरान विवेक को साथ रखने की बात शपथ पत्र पर लिखवाई गई थी। इसके बाद भी ससुराल वाले आए दिन विवाद करते थे। वहीं बीते दो माह से विमलेश भी अपने दो भाइयों के साथ जयपुर में एक निजी कंपनी में काम करने चला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि परिजन की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 34- पिंकी। फाइल फोटो

फोटो- 34- पिंकी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed