फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wedding house fire, scorched three children

शादी वाले घर में आग लगी, तीन बच्चे झुलसे

Tue, 26 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 26 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Wedding house fire, scorched three children
हाईवे पर हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सुरसा (हरदोई)। सुरसा थाना क्षेत्र के गांव उदरा नेवालिया में विवाह वाले घर में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आकर विवाह के लिए रखे सामान के साथ गृहस्थी का भी सामान राख हो गया। साथ ही तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की इस घटना से घर में विवाह की खुशियां फीकी पड़ गईं। वहीं, मंगलवार को ही बेटी के विवाह की बात चलते ही गांव वाले मदद के लिए आगे आ गए। किसी ने आर्थिक सहायता की तो किसी ने अन्य इंतजाम में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। देखते ही देखते गांव वाले बारात के स्वागत की तैयारियाें एवं व्यवस्थाओं में जुट गए।

विज्ञापन


गांव उदरा नेवालिया निवासी राजकपूर की बेटी पिंकी का मंगलवार को विवाह की तिथि तय थी। बडऊआ गांव से बारात आनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। आज सुबह अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर कमरे की लकड़ी की धन्नी नीचे गिर गई। धन्नी व आग की लपटों की चपेट में आकर राजकपूर की छोटी बेटी मोहनी (5) और रिश्तेदार राधेश्याम की बेटी प्रिया (7) व रिश्तेदार रामचरन का बेटा सत्यवीर (12) गंभीर रूप से झुलस गए। इस बीच आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस पर गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में विवाह का सामान आदि जल चुका था। शाम को बारात आनी थी और सुबह यह हादसा हो जाने पर परिजनों के माथे पर चिंता की लकीरें उबर आईं। अब कैसे विवाह की तैयारी करें, इसकी चिंता में घर वालों की आंखों में आंसू छलक आए। यह देख गांव के लोगों ने समझाबुझाकर हौसला बढ़ाया और मदद में जुट गए। राजकपूर की बेटी की बारात का धूमधाम से स्वागत करने के लिए गांव वालों ने मदद के लिए हाथ बढ़ा दिए। इस बीच  किसी ने आर्थिक सहायता की तो किसी ने अन्य इंतजाम में मदद की। गांव के कुच लोग बारात के स्वागत की तैयारियाें एवं व्यवस्थाओं में जुट गए। जानकारी मिली है कि मंगलवार की रात राजकपूर की बेटी का ब्याह विधि विधान से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed