फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weapon factory busted in forest, one arrested

Hardoi News: जंगल मे संचालित हो रही असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ , एक गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 24 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weapon factory busted in forest, one arrested
फोटो- 15
विज्ञापन

- पाली क्षेत्र के रमापुर पुलिया के पास जंगल में चल रही थी फैक्टरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पुलिस ने पाली के रमापुर पुलिया के पास अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को यहां से बने और अध बने असलहों के साथ ही उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एकग्रामीण को गिरफ्तार किया है ।

रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पाली थाने की पुलिस स्थानीय थाना क्षेत्र के रमापुर गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रमापुर पुलिया के पास जंगल में अवैध शस्त्रों का निर्माण होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे रामापुर निवासी हरिसेवक को पकड़ लिया। पुलिस ने दो तमंचा 315 बोर,एक तमंचा 12 बोर, पांच कारतूस, 12 बोर के तीन अर्धनिर्मित तमंचे व उपकरण बरामद किए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शस्त्र फैक्टरी संचालक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed