{"_id":"6a9077aaef779aef49034c9c","slug":"waterlogging-at-electrical-substation-premises-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155585-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्युत उपकेंद्र परिसर में पानी भरा, 150 गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्युत उपकेंद्र परिसर में पानी भरा, 150 गांव की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन। बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र परिसर में तीन फीट तक पानी भर गया। पानी इनकमिंग मशीनों तक पहुंच गया। इसलिए आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कर्मियों ने मशीनों के पास सूखी बालू डाली और पानी को निकालने की कवायद की। उपकेंद्र में पानी भरा होने के कारण 150 गांव की 13 घंटे से आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हैं। बृहस्पतिवार देर रात आपूर्ति शुरू होने की संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को तेज बारिश से पावर हाउस में पानी भर गया। पावर हाउस परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण के साथ महत्वपूर्ण विद्युत केबल के पास भी पानी भर गया। इससे बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। उपकेंद्र के पांच फीडरों से 150 गांवों को आपूर्ति की जाती है। इनमें तिलमई खेड़ा फीडर, बावन, मानपुर, सैतियापुर और लोनार फीडर शामिल हैं। उपकेंद्र बंद होने से कस्बा बावन, जगदीशपुर, निजामपुर, मुजाहिदपुर, कमालपुर सहित 150 गांव की बिजली 13 घंटे से बंद है। विद्युत उपकरण और केबल पानी में डूबे हुए हैं। पानी का निकास न होने की वजह से यह दिक्कत आई है।
जेई महेंद्र पालीवाल ने बताया कि पानी निकालने के लिए मुजाहिदपुर गांव जाने वाली सड़क काटी गई है उससे पानी निकाला जा रहा है। साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में बिजली आ रही है मगर आउटगोइंग मशीनों से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आपूर्ति को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।