फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water Satyagraha to improve the condition of the roads

मार्गों की दशा सुधार के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया जल सत्याग्रह

Tue, 23 Mar 2021 09:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Water Satyagraha to improve the condition of the roads
फोटो-38-कुल्हावर घाट पर गोमती नदी पर जल सत्याग्रह करते भाकियू अवध के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विभिन्न जर्जर मार्गों की दशा सुधारने की मांग को लेकर भाकियू अवध के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को पिहानी-महोली मार्ग पर कुल्हावर पुल के निकट गोमती नदी में जल सत्याग्रह किया।
विज्ञापन

पुल पर जाम लगाकर नारेबाजी की। लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद जाम खोल दिया गया।
भाकियू (अवध) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित जल सत्याग्रह में किसानों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, एसडीएम महोली और तहसीलदार हरदोई सदर को दिए गए ज्ञापन में महोली तहसील की चड़रा- पिहानी रोड, बरगावां से पथरी मार्ग, मूड़ा बरगांव से शिव धाम मढ़िया घाट, नव गवां चौराहे से सीतापुर मार्ग, बरगावां- सीतापुर मार्ग की जर्जर हालत सुधारे जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चड़रा से पिहानी के बीच गन्ने के ओवर लोडेड ट्रकों पर अंकुश लगाए जाने के साथ ही पिहानी- महोली कुल्हा घाट मार्ग, पिहानी-हरियावां मार्ग और कुल्हा घाट से हिंदूनगर सआदत नगर मार्ग की हालत सुधार कराए जाने की मांग की गई है।

तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला जा सका। इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र अध्यक्ष भोले सिंह, शाहाबाद तहसील क्षेत्र अध्यक्ष राहुल मिश्रा, रफ्फन खां, वसीम खां, पिहानी ब्लाक अध्यक्ष अतुल दीक्षित, बब्लू यादव समेत सैकड़ों किसान गोमती नदी में उतर कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed