फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water released from barrages has raised the water levels of the Ganga, Ramganga, and Garra rivers.

Hardoi News: बैराजों के पानी ने बढ़ाया गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का पानी

Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water released from barrages has raised the water levels of the Ganga, Ramganga, and Garra rivers.
हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और पहाड़ों पर हो रही बरसात ने जिले की गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। नदियों के पानी में उतार-चढ़ाव से तटवर्ती क्षेत्र और गांवों के लोग चिंतित हैं। बाढ़ की आशंका से लोगों में अभी से होने वाली समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छाेड़े जाने वाले पानी से बृहस्पतिवार को तीनों नदियों के पानी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा नदी, रामगंगा नदी और गर्रा नदी के पानी में बढ़ोतरी से कटियारी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। हालांकि नदियों के पानी में कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं बैराजों से लगातार गंगा और गर्रा नदी में छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियों के पानी में चढ़ाव हुआ है। इससे कटियारी क्षेत्र में गर्रा नदी के किनारे के गांवों के लोगों को बाढ़ की आशंका के साथ कटाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

गंगा और गर्रा नदी में एक दिन में बैराजों से 1,28,962 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया गया कि बैराजों से छोड़ा जाने वाला पानी जिले में औसतन तीसरे दिन आ जाता है। पिछले दिनों में छोड़ा पानी अब जिले की सीमा में नदियों के पानी में बढ़ोतरी के तौर पर दिखाई देने लगा है। गर्रा नदी के किनारे बसे गांवों में बाबरपुर, कहरकोला, केवलपुर, धर्मपुर, बैजूपुर आदि के लोगों के मुताबिक, नदी में इसी तरह से पानी बढ़ना जारी रहा तो बाढ़ आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नदियों के पानी पर एक नजर
जिले में वैसे तो पांच नदियां प्रवाहित हैं। इसमें गंगा, रामगंगा, गर्रा, गंभीरी और नीलम नदी शामिल हैं। बताया गया कि गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 70,341 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 55,421 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का पानी फर्रुखबाद के पांचाल घाट पर तो 135.40 मीटर गेज पर बना हुआ है, लेकिन जिले के राजघाट पर 16 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पानी 123.49 मीटर गेज से 123.65 मीटर गेज दर्ज किया गया है। वहीं रामगंगा नदी के पानी में शाहजहांपुर के डबरी घाट पर 42 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहां पर रामगंगा नदी का पानी 134.38 मीटर से बढ़कर 134.80 मीटर पर आ गया है। ऐसे ही गर्रा नदी के पानी में 70 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 144.70 मीटर गेज से बढ़कर 145.40 मीटर गेज पर आ गया है।

---
हां, बैराजों से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। इसकी जिले में नियमित निगरानी कराई जा रही है। शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम एसडीएम से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। नदियों का पानी अभी किनारों तक नहीं आया है, इससे बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। एहतियात के तौर पर सभी बंदोबस्त जुटा लिए गए हैं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed