फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Water precious like gold '

‘सोने के समान है जल बहुमूल्य’

Sat, 17 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
" Water precious like gold '

व्यक्तिगत स्तर पर पर प्रत्येक व्यक्ति को जल का

विज्ञापन
संरक्षण करना चाहिए, क्याेंकि जल सोने के समान बहुमूल्य है। आर्य कन्या डिग्री कालेज में जल संरक्षण सप्ताह के तहत शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में भूगोल प्रवकता डा. रानी भटनागर ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों को प्रभावी न होना बताना और दूसरों पर दोषारोपण करने का कोई लाभ नहीं है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में इसकी महत्ता एवं संरक्षण की आवश्यकता का व्यवहरण करना अधिक महत्वपूर्ण है। डा. उमारानी श्रीवास्तव ने कहा कि देश के सभी भागों में जल संकट अपने चरम रूप में विद्यमान है।

इसके समाधान के लिए जागरूक रूप से गंभीर प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण विषय पर बीए द्वितीय की अंजली शुक्ला, सपना द्विवेदी, रंजना द्विवेदी एवं बीए प्रथम वर्ष की कृति गुप्ता ने बहुत ही विद्वतापूर्ण ढंग से अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में हुई स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सपना द्विवेदी, कृति गुप्ता को द्वितीय एवं मोनी गुप्ता को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया।

इसी क्रम में संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. मीरा रानी रावत के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में योगिता ओमर प्रथम, अनामिका द्वितीय, दीपा को तृतीय घोषित किया गया। इस दौरान प्राचार्या डा. निर्मला यादव, अर्चना जिंदल, रानी भटनागर, साधना शुक्ला, सरिता यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed