{"_id":"5ea718c48ebc3e9056107410","slug":"water-logging-in-mandi-hardoi-news-knp5573476150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद मंडी में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद मंडी में जलभराव
विज्ञापन
हरदोई। रविवार शाम हुई झमाझम बारिश से मंडी में खुले में रखा व्यापारियों का गेहूं भीग गया। हालांकि मंडी सचिव ने इससे इनकार किया है।
सोमवार को मंडी जलभराव व कीचड़ होने के चलते व्यापारियों व वहां आने वाले किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मंडी में इस समय गेहूं की आवक काफी कम है, जिससे कम नुकसान होने का अनुमान है।
व्यापारियों का कहना है कि समय पर नालियों की सफाई न होने केे कारण नालियां बंद हैं, जिससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इधर सोमवार को मंडी सचिव ने पूरी मंडी का भ्रमण किया। जहां जलभराव हुआ था, वहां सफाईकर्मियों को ड्यूटी पर लगाकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि रविवार को हुई बारिश का मंडी पर आंशिक असर पड़ा है। मंडी सचिव ने कहा कि बाजार में आवक न के बराबर है, जो आवक है कि वह टिन शेडों के नीचे है। गेहूं भीगने संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है।