{"_id":"6a5e6a044a0133d340054a38","slug":"water-level-increased-by-20-cm-in-garra-decreased-in-ganga-and-ramganga-rivers-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153477-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्रा में 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ा, गंगा व रामगंगा नदी में घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्रा में 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ा, गंगा व रामगंगा नदी में घटा
विज्ञापन
35
- कटियारी क्षेत्र के लोगों को पानी के उतार चढ़ाव के बीच सता रही बाढ़ की आशंका
- प्रशासन ने संभावित बाढ़ से बचाव के बंदोबस्त किए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्रा नदी के पानी में सोमवार को 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज गई। पहाड़ों पर हो रही बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से नदियों के पानी में उतार चढ़ाव जारी है। गर्रा में पानी बढ़ा है, तो गंगा और रामगंगा के पानी में कमी दर्ज गई है। इससे कटियारी क्षेत्र में नदियों के पानी के कम और ज्याद होने से लोगों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
बैराजों से गंगा और गर्रा नदियों में बैराजों से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। सोमवार को गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 41,977 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 17,283 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 5,318 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया गया कि बैराजों से छोड़ा जाने वाला पानी औसतन तीसरे दिन जनपद में पहुंचता है। वहीं गर्रा नदी के पानी में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पानी 143.95 मीटर गेज पर आ गया है। हालांकि अभी चेतावनी बिंदु से नीचे हैं। गंगा का पानी कम हुआ है। गंगा नदी के पानी में फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर करीब पांच सेंटीमीटर की कमी और पानी 135.40 मीटर गेज पर आ गया है। राजघाट पर करीब 23 सेंटीमीटर पानी की कमी आई है और पानी 123.62 मीटर पर आ गया है। रामगंगा नदी के पानी में शाहजहांपर के डबरी घाट पर 16 सेंटीमीटर की कमी और पानी 134.50 मीटर गेज पर आ गया है।
नदियों के पानी में उतार चढ़ाव से कटियारी क्षेत्र के लोगों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है, वहीं गंगा नदी में पानी का बहाव तेज होने से पानी की निकासी भी तेजी से हो रही है। इससे जिले में अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, फिर भी संभावित बाढ़ से बचाव के लिए बंदोबस्त करा लिए गए हैं। शाहबाद, सवायजपुर और बिलग्राम तहसील में बाढ़ चौकियों की स्थापना कराई गई है। टीमों का भी गठन करा लिया गया है।