{"_id":"64d930742f2e736d29051155","slug":"water-increased-in-rivers-crops-submerged-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2095-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नदियों में पानी बढ़ा, फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नदियों में पानी बढ़ा, फसलें जलमग्न
विज्ञापन
हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से रविवार को दूसरे दिन गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी के पानी में बढ़ोतरी हुई है। गंगा के पानी में पांच सेमी., रामगंगा व गर्रा में 20-20 सेमी. पानी बढ़ा है। तीन नदियों में पानी बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बिगड़ने लगे हैं। बिलग्राम के कटरी और सवायजपुर के कटियारी क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचने से फसलें जलमग्न होने लगी हैं। इससे फसलों को नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। बिलग्राम क्षेत्र में चिरंजीपुरवा के घरों में फिर से पानी घुसने लगा है। राजघाट मार्ग पर डिप पर पानी आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा, रामगंगा व गर्रा नदियों में लगातार दूसरे दिन पानी बढ़ने से बिलग्राम क्षेत्र में प्रभावित गांवों में बाढ़ के हालात बिगड़ने लगे हैं। रामगंगा के पानी में बढ़ोतरी से चंद्रमपुर के पास कटान में सड़क ही कट गई है। इससे कई गांवों का आवागमन कट गया है। कटियारी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में बढ़ोतरी से नीलम व गंभीरी नदी का पानी भी एक हो गया है। रविवार को गंगा के पानी में पांच सेमी. की बढ़ोतरी हुई और पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से ऊपर 137.20 मीटर पर आ गया है। रामगंगा नदी का पानी 20 सेमी. बढ़ा है और पानी 136.20 मीटर और गर्रा के पानी में 20 सेमी. की बढ़ोतरी हुई और पानी 147 मीटर पर पहुंच गया है।
बिलग्राम क्षेत्र में गंगा का पानी खतरे के निशान पर ही बना होने से कटरी क्षेत्र के गांवों में कटान की आशंका बनी हुई है। बैराजों से गंगा और रामगंगा नदी में 5,79,541 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें से गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,21,710 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 1,34,69 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 2,04,830 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 13,787 क्यूसेक, हरेबली बैराज 392 क्यूसेक और रामनगर बैराज से 4,753 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बिलग्राम क्षेत्र के चिरंजीवपुरवा, उम्मेदपुरवा, नोखेपुरवा, पुनापुरवा, जरैला, दीनापुर, मक्कूपुरवा व कटरी महादेवा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण नदियों में पानी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गंगा में पानी कम नहीं हुआ है। बिलग्राम व सवायजपुर के एसडीएम से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है।