{"_id":"62bb449207d201650572997d","slug":"water-cricess-due-to-pipe-line-breakege-hardoi-news-knp7048024173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन फटी, आठ सौ घरों की पानी सप्लाई रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फटी, आठ सौ घरों की पानी सप्लाई रुकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। नाला सफाई के दौरान पाइप लाइन फटने से नगर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण 800 घरों के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। गर्मी में लोग हैंडपंप पर लाइन लगाए दिखे। उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग तो थककर खाली हाथ लौट गए और व्यवस्था को कोसते दिखे। विभागीय जिम्मेदार लाइन की जल्द मरम्मत की बात कह रहे हैं।
कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज में मंगलवार सुबह नगर पालिका के कर्मी नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नाले के पास से निकली पानी सप्लाई की लाइन टूट गई। इससे पानी की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह पानी न मिलने पर लोगों ने दोपहर तक इंतजार किया लेकिन जब पानी नहीं मिला तो गर्मी में हैंडपंप तक दौड़ लगानी पड़ी। वहां पहले पानी भरने को लेकर लोगों में नोकझोंक भी हुई। शाम हो गई लेकिन लाइन ठीक न हो पाई। इसके कारण करीब चार हजार लोगों को परेशानी हुई।
ईओ मुकेश निगम ने बताया कि पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा है। ठीक होते ही नगर में पानी की सप्लाई मिलने लगेगी।
टैंकर ही भेज देते
कस्बे के मोहल्ला मोहिद्दीनपुर निवासी शकुंतला ने कहा कि दोपहर को हैंडपंप पर पानी भरने जाना पड़ा। विभाग को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर टैंकर भेजना चाहिए था।
विज्ञापन
प्रेमावती ने बताया कि पाइप लाइन के टूटने से समस्या हुई है। मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लेने जाना पड़ा। पता नहीं कब पानी आएगा।