फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warning to Naib Tehsildar on delay in filing and rejection

Hardoi News: दाखिल-खारिज में देरी पर नायब तहसीलदार को चेतावनी

Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Warning to Naib Tehsildar on delay in filing and rejection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शासन की ओर से भूमि विवादों पर विराम लगाने के लिए वरासत व दाखिल-खारिज प्राथमिकता पर कराए जाने की व्यवस्था दी गई है। तीन माह पहले दिए गए अभिलेखों पर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी न करने पर सदर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नायब तहसीलदार बावन को चेतावनी जारी की है।
सदर तहसील क्षेत्र के साबिरपुर निवासी राखी देवी पत्नी रामसागर व सुधा सिंह पत्नी सुधीर सिंह जनसुनवाई के दौरान सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला को शिकायती पत्र देकर बताया कि बैनामा भूमि का दाखिल-खारिज नहीं हो पाया है। बताया था कि प्रकरण बावन नायब तहसीलदार के न्यायालय में करीब तीन माह से लंबित चल रहा है। सदर एसडीएम ने जानकारी जुटाई तो, दाखिल-खारिज के प्रकरण लंबित मिले।
विज्ञापन

उन्होंने प्रकरण लंबित पाए जाने पर बावन के नायब तहसीलदार अनेक सिंह को चेतावनी जारी की है। कहा है कि इससे पहले भी कई बार दाखिल-खारिज व आमजन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के आदेश दिए गए थे। दोबारा मामला पाए जाने पर कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed