फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warning to group members less feeding four BMM

Hardoi News: समूह सदस्यों की कम फीडिंग चार बीएमएम को चेतावनी

Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Warning to group members less feeding four BMM
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की फीडिंग की कम स्थिति पर चार ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) को चेतावनी जारी की है। उमरौली प्राथमिक विद्यालय में पाठ्य-पुस्तकों का अब तक वितरण न होने पर नाराजगी जाहिर की और बीएसए को संबंधित का उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उमरौली में ही दो साल से आंगनबाड़ी केंद्र संचालन न होने पर दो कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति और सुपरवाइजर व सीडीपीओ को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए हैं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टोडरपुर, अस्थायी पशु आश्रयस्थल उमरौली, मनरेगा मद से निर्मित ग्रामीण हॉट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में आगंतुकों के बैठने के बरामदे में पंखे लगवाने, ब्लॉक परिसर में निष्प्रयोज्य भवनों का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्टोर रूम में बेतरतीब अभिलेख मिलने पर स्टोर कीपर इमरान को चेतावनी दी और एक सप्ताह में स्टोर रूम ठीक कराने के बीडीओ को निर्देश दिए। मीटिंग हाल के शौचालय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कक्ष का रख-रखाव ठीक न होने पर सही कराने के निर्देश दिए। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह के सदस्यों की फीडिंग की कम स्थिति पर चार बीएमएम को चेतावनी दी। उन्होंने चार बीसी सखी को साड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरौली पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारी डीके गुप्ता को दिए। प्राथमिक विद्यालय में गत वर्ष की पुस्तकों का वितरण न किए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों के दो साल से न खुलने की शिकायत पर सीडीओ ने कार्यकर्ता नीरा बाजपेई व पदमा पांडेय की मानदेय आधारित सेवा समाप्त करने और शिथिल पर्यवेक्षण के लिए सुपरवाइजर प्रतिमा देवी व बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल के विरुद्ध आरोप-पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बीडीओ मनवीर सिंह, एपीओ विनोद सक्सेना सहित ब्लाक व ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




---------------
प्रकाश व्यवस्था न होने पर जाहिर की नाराजगी
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने टोडरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के क्लास रूम, हाॅस्टल, शौचालय, रसोईघर व परिसर का निरीक्षण किया। शौचालयों में प्रकाश व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की। वार्डन रेनू अग्निहोत्री को प्रकाश व्यवस्था व निष्प्रयोज्य सामग्री निस्तारण के निर्देश दिए। 100 बालिकाओं के सापेक्ष छात्रावास में स्थान कम होने पर एक और छात्रावास बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed