{"_id":"6ae384277f522b1812089b00","slug":"warning-issued-to-11-officials-including-the-bilgram-eo-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159244-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिलग्राम ईओ सहित 11 अधिकारियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिलग्राम ईओ सहित 11 अधिकारियों को चेतावनी
विज्ञापन
हरदोई। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने के चलाए जा रहे विशेष अभियान में लापरवाही पर सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने 16 से 28 अक्तूबर के मध्य एक भी मवेशी संरक्षित न किए जाने पर नगर पालिका बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी (ईओ) समेत 11 अधिकारियों को चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल निराश्रित मवेशियों के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक डीएम राहुल पांडेय के निर्देश पर विशेष निराश्रित मवेशी संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार शाम तक की प्रगति समीक्षा में सीडीओ ने पाया कि नगर पालिका बिलग्राम, पिहानी और कछौना के अधिशासी अधिकारी, ब्लाॅक बिलग्राम, सांडी और कछौना ने एक भी निराश्रित मवेशी का संरक्षण नहीं कराया। सीडीओ ने इसी के साथ बिलग्राम, सांडी, पिहानी और कछौना के पशु चिकित्साधिकारियों को भी अभियान में लापरवाही के लिए दोषी माना है।
कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित मवेशियों को पकड़कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाना है। जिम्मेदार अभियान में लापरवाही बरत रहे हैं। अभियान के दौरान खराब स्थिति पर 11 अधिकारियों को चेतावनी जारी की। निर्देश दिए कि अभियान के दौरान निराश्रित मवेशियों को पकड़कर संरक्षित कराया जाए।