फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wall collapses due to storm, woman dies after being buried under debris

Hardoi News: आंधी से गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses due to storm, woman dies after being buried under debris
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछौना। कछौना देहात के तकिया मजरा में शनिवार को आंधी-बारिश में एक मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर विवाहिता की मौत हो गई।
तकिया मजरा निवासी अंजली (22) पत्नी रहीम की दीवार व छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। पति रहीम ने बताया कि छत पर लगभग छह फीट ऊंची दीवार बनी है। इस पर फूस का छप्पर रखा था। आंधी व बरसात आने पर पत्नी छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े उठा कर छप्पर के नीचे रखकर वहीं बैठ गई। इसी बीच आंधी में दीवार ढह गई साथ ही छप्पर भी गिर गया। मलबे के नीचे दबकर अंजली की मौत हो गई। दीवार गिरते देख आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, तब तक अंजली की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

आंधी से उखड़ा 70 साल पुराना बरगद
माधौगंज। शनिवार को आई आंधी में रुद्दीखेड़ा गांव में 70 साल पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ गया। केपी सिंह इंटर कालेज की दीवार भी गिर गई । वहीं, माधौगंज-बघौली मार्ग पर स्थित बरबटापुर गांव में 33 हजार बिजली की लाइन पर नीम का पेड़ टूटकर गिर जाने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रुद्दीखेड़ा गांव में टीटू के घर पड़े छप्पर उड़ गए। जसवीर के बंगले पर पड़े छप्पर दूर जा गिरे। उधर, कछौना में सभासदों व चेयरमैन के शपथ ग्रहण में कार्यक्रम स्थल जानकी प्रसाद कॉलेज में लगा टेंट आंधी में उड़ गया। चारों तरफ पानी भर गया। इससे काफी दिक्कतें हुईं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed