{"_id":"6495ec7f8a3ceba8230fc6f4","slug":"vultures-can-sit-together-cannot-unite-naresh-agarwal-hardoi-news-c-12-1-301074-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिद्ध एक साथ बैठ सकते हैं, एक नहीं हो सकते : नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिद्ध एक साथ बैठ सकते हैं, एक नहीं हो सकते : नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को पटना में विरोधी दलों की बैठक को लेकर निशाना साधा। नरेश अग्रवाल ने कहा कि गिद्ध एक साथ बैठ सकते हैं पर एक नहीं हो सकते। पटना की बैठक में शामिल होने वाले लोग विघटनकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी हटाओ की मुहिम चला रहे हैं, जबकि विपक्षी मोदी हटाओ की मुहिम में लगे हैं।
शुक्रवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दल बताएं कि प्रधानमंत्री पद के लिए उनका उम्मीदवार कौन होगा। राष्ट्र की उन्नति को लेकर विपक्षी अपना एजेंडा बताएं। तभी उन्हें जनता से वोट मांगने का अधिकार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों से देश को हमेशा नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय दल सत्ता के आगे देश की चिंता नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी शक्ति बन गया है। भारत की लड़ाई पाक से नहीं चीन से है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी किसी एक दल की वजह से नहीं मिली, बल्कि सबके प्रयासों, बलिदानों और संघर्ष से आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को समझना पड़ेगा कि आजादी कैसे मिली। इसके लिए उन्हें गुलामी का इतिहास जरूर पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि पता चल सके कि आजादी कैसे मिली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को प्रगति पथ पर आगे ले जा रहे हैं और पूरे विश्व में भारत की शक्ति की चर्चा हो रही है। ऐसे में पूरे देश को एक जुट रहकर प्रधानमंत्री के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला और उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।