फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villages included in urban body Shahabad and Bharkhani, 13 people were appointed

Hardoi News: नगरीय निकाय शाहाबाद व भरखनी में शामिल हुए गांव, 13 लोगों की गई प्रधानी

Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villages included in urban body Shahabad and Bharkhani, 13 people were appointed
हरदोई। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए प्रधानों में शाहाबाद के 12 और भरखनी के एक प्रधान की प्रधानी चली गई है। वर्ष 2022 में नगरीय निकाय के सीमा विस्तार से गांवों के शामिल होने से यह प्रधान कार्यकाल पूरा नहीं सके। पंचायतीराज विभाग ने शाहाबाद और भरखनी की ग्राम पंचायतों की नवीन स्थिति की अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायतीराज विभाग ने इन ग्राम पंचायतों को गांवों के विकास व निर्माण के लिए निधि जारी करनी भी बंद कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सीमा विस्तार में वैसे तो 13 ग्राम पंचायत शामिल हुईं हैं। 12 ग्राम पंचायत पूरी तरह से शामिल हुईं हैं, जबकि एक आंशिक रूप से शामिल हुई है। पंचायतीराज विभाग ने अधिसूचना के बाद ग्राम निधि, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य निधियों में बजट नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि निदेशालय से अधिसूचना जारी होने के बाद से बजट दिए जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

इन प्रधानों की चली गई प्रधानी
नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सीमा विस्तार और पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना के बाद विकास खंड शाहाबाद में 83 के स्थान पर अब 71 ग्राम पंचायत रह गईं हैं। सीमा विस्तार में अस्तित्व समाप्त होने वाली ग्राम पंचायतों में मिश्रीपुर से रीतू देवी, उधरनपुर से आशुतोष, जटपुरा से सुमनलता, मनिकापुर बमियारी से रामनरेश, नगला लोथू से श्री कृष्णा, नगला गणेश से नन्हे लाल, शाहाबाद देहात से रूमाना बेगम, सिकंदरपुर कल्लू से राकेश कुमार, गढ़ी चांद खां से फारिक खां, लालपुर से अनूप कुमारी, मंगलीपुर से नीरज और नगला कल्लू से अभिमन्यु की प्रधानी भी चली गई है। ऐसे ही विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत भगवंतपुर के नगर पंचायत पाली में शामिल होने से रीविकांत की प्रधानी चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरती देवी की बच गई प्रधानी
नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सीमा विस्तार में दौलतियापुर गांव भी शामिल हो गया है। ग्राम पंचायत के अन्य मजरा कौहरिया, सराय कमालुद्दीनपुर आदि शामिल नहीं हुए थे। यहां से कौहरिया निवासी आरती देवी प्रधान निर्वाचित हुईं थीं। डीपीआरओ ने बताया कि निदेशालय ने सराय कमालुद्दीनपुर के नाम से नवीन ग्राम पंचायत गठित कर दी है। इससे आरती देवी अब सराय कमालुद्दीन की प्रधान बन गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed