{"_id":"57015e8b4f1c1b2d27c811a0","slug":"villages-have-become-active-trader-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सक्रिय हो गए गेहूं के व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सक्रिय हो गए गेहूं के व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : logo
हरदोई। खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। किसानों ने कटाई और मड़ाई शुरू कर दी है। बाजार में इक्का दुक्का किसान गेहूं ला रहे हैं। इसको देखते हुए गांवों में गेहूं खरीदने को लेकर व्यापारी भी सक्रिय हो गए हैं। 15 अप्रैल के बाद गल्ला मंडियों में गेहूं की आमद तेजी पकड़ेगी तो क्रय केंद्रों का भी सन्नाटा टूटेगा।
विज्ञापन
जिले में गेहूं की फसल इस बार ठीक रहने का अनुमान है। जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार के अनुसार जिन क्षेत्रों में गेहूं की बुआई काफी विलंब से हुई है वहां उत्पादन का औसत प्रभावित रह सकता है। फसल तैयार हो चुकी है कटाई और मड़ाई के साथ बाजार में गेहूं की आवक शुरू हो रही है।
विज्ञापन
उन्होेंने किसानों को जल्द से जल्द फसल काटने की सलाह दी है। कहा कि किसानों को आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। अपने खेत खलिहानों के आस पास ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न होने दें। मौसम के तेवर गरम हैं ऐसे में बारिश की भी आशंका बनती है। किसान अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए हवाओं एवं चिंगारियों से सावधान रहे। थोड़ी सी चूक नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन