{"_id":"6992015683030f892c0f5b92","slug":"villagers-staged-a-protest-demanding-the-removal-of-the-liquor-contract-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144988-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-16-प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करते आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह व अन्य। संवाद
बावन। मुजाहिदपुर बबनापुर मार्ग स्थित शराब के ठेकों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। 371 ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन में ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की गई।
बावन में बस अड्डे से मुजाहिदपुर बबनापुर जाने वाले मार्ग पर शराब की कंपोजिट दुकान है। इसमें अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान भी हैं। इसके अलावा देसी शराब की दुकान भी हैं। ठेके होने के कारण यहां काफी भीड़ रहती है। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाओं ने पहलवान संदीप यादव के नेतृत्व में शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि ठेके घनी आबादी में मुख्य मार्ग के किनारे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ज्यादा शराब पीने के कारण मुजाहिदपुर के कई लोग असमय ही जान गंवा बैठे हैं।
इसके अलावा ग्रामीणों में शराब की लत बढ़ रही है। इसलिए ठेके को किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जाए। प्रदर्शन की जानकारी पर उपजिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा ने आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह और लेखपाल शशिकांत को मौके पर भेजा। एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से फोन पर बात भी की। मांग पर विभागीय अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन आबकारी निरीक्षक को सौंपा गया। इस दौरान ठेका संचालक सतेंद्र मिश्रा, श्यामवीर, कन्हैयालाल, विपिन कुशवाहा, बेचे लाल आदि मौजूद रहे।