{"_id":"6af89d269f9d8cf4df03d81d","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-sisters-house-took-his-own-life-by-hanging-himself-in-a-mango-orchard-hardoi-news-c-213-1-hra1004-160103-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहन के घर आए युवक ने आम के बाग में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहन के घर आए युवक ने आम के बाग में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा में बहन के घर आए युवक ने शुक्रवार दोपहर बाग में आम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगा लिया। जानकारी पर पहुंची बहन और ग्रामीणों ने फंदा काटकर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि युवक शराब का आदी था।
सिकंदरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह (41) खेती करते थे। बड़े भाई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरेंद्र शराब के आदी थे। इस वजह से उनकी पत्नी निशा अपने दो बेटों को लेकर तीन साल पहले मायके बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के डाभा चली गई थीं। बताया कि भाई दूज के दिन वीरेंद्र बड़ी बहन सरस्वती के घर भदैचा चले गए थे। तब से वहीं थे। शुक्रवार दोपहर वह भदैचा में ही आम के बाग में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटके मिले।
ग्रामीणों की सूचना पर बहन सरस्वती व परिजन मौके पर पहुंचे। फंदा काटकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां शाम पांच बजे उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर पत्नी और बच्चे भी मोर्चरी पहुंचे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।