Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Isolation ward locked; burn victims being admitted among general patients

Hardoi News: आइसोलेशन वार्ड पर ताला, सामान्य मरीजों के बीच भर्ती हो रहे झुलसे लोग

Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward locked; burn victims being admitted among general patients
फोटो- 40- मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा आइसोलेशन वार्ड। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में झुलसे मरीजों के बेहतर इलाज और उन्हें संक्रमण से बचाने के दावों की हकीकत अलग है। एक तरफ आइसोलेशन वार्ड बंद पड़ा है तो दूसरी ओर आग से झुलसे मरीजों के लिए अलग से कोई वार्ड ही नहीं है। बर्न वार्ड न होने के कारण मरीजों को सर्जरी वार्ड में सामान्य मरीजों के साथ भर्ती किया जा रहा है। दिन भर लोगों के आवागमन के बीच संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


आग से झुलसे मरीजों को बेहद संवेदनशील माहौल में भर्ती किया जाना चाहिए। वहां मरीजों को बाहर की धूल मिट्टी के साथ ही तमाम तरह के अन्य रोगियों के संक्रमण से बचाव करना आवश्यक होता है। वहीं मेडिकल कॉलेज में आग से झुलसे लोगों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं है, उन्हें संक्रमण से बचाने के प्रयास भी नहीं होते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज में 160 बेडों का नया आईपीडी भवन शुरू हो गया है। इसमें मेडिसिन, सर्जरी और हड्डी विभाग के मरीजों के लिए वार्ड बनाए गए हैं लेकिन बर्न वार्ड नहीं है। ऐसे में कोई मरीज आता है तो उसे सर्जरी वार्ड में ही भर्ती कर दिया जाता है। वहां पहले ही ऑपरेशन और अन्य रोगों के मरीज भर्ती होते हैं। बर्न मरीजों में ऐसे रोगियों से संक्रमण फैलने का डर बना रहता है जबकि पैथोलॉजी के पास एक 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड हर वक्त खाली पड़ा रहता है। इसके बावजूद उसे बर्न मरीजों के लिए आरक्षित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में थी बर्न यूनिट, अब खत्म

करीब पांच साल पहले जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में तब्दील कर दिया गया था। बता दें कि जिला अस्पताल के दौरान यहां पर 10 बेडों की बर्न यूनिट थी। वहां गंभीर मरीजों का उपचार हो जाता था लेकिन अब पूरी बर्न यूनिट गायब हो गई है और मरीजों को सामान्य मरीजों के बीच भर्ती किया जाता है।



अलग से बर्न यूनिट के लिए अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। नए आईपीडी भवन में अलग से वार्ड आरक्षित करने के लिए निर्देशित कर दिया जाएगा। ताकि मरीजों में संक्रमण का प्रसार न हो सके। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य

फोटो- 40- मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा आइसोलेशन वार्ड। संवाद

फोटो- 40- मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा आइसोलेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed