{"_id":"64e39d7717d9d8eda70fa9f4","slug":"villagers-forced-to-walk-on-stony-roads-for-four-decades-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2405-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार दशक से पथरीली राहों पर चलने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार दशक से पथरीली राहों पर चलने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। नसीरपुर चौराहे से लालपुर गांव की करीब दो किमी. लंबी सड़क दुदर्शा पर आंसू बहा रही है। यहां से आवागमन करने लोगों को पथरीली राहों से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर उखड़ी गिट्टी और गड्ढों के बीच लोग कई बार हादसों के शिकार हो जाते हैं।
क्षेत्र के नयागांव से उन्नाव जनपद के कस्बा गंजमुरादाबाद को जोड़ने के लिए वैसे तो इस मार्ग की लंबाई करीब 15 किमी. है। इस मार्ग से लालपुर, नसीरपुर, तेरिया, भवानीपुर , बखोरा, इब्राहिमपुर, दारुकुंईया समेत करीब 50 गावों के लोगों का आना-जाना रहता है। इसी मार्ग का एक टुकड़ा नसीरपुर चौराहे से लालपुर भसूड़ा को जोड़ता है। इस मार्ग की हालत दयनीय है। यह मार्ग यहां पर आवागमन करने वालों के कमर दर्द की बीमारी के साथ ही हादसों में चोटिल कर रहा है।
गांव वालों ने बताया कि करीब चार दशक पहले इस मार्ग पर पत्थर डलवाए गए थे, तब से अभी तक वह ही पड़े हुए हैं। डामरीकरण न होने से लोगों को पत्थरील राह से ही गुजरना पड़ता है। क्षेत्रीय निवासी अयोध्या, रामलाल, विनोद, विमल, राहुल, श्रवण, सुशील ने बताया कि मार्ग को बनवाए जाने की कई बार मांग की गई लेकिन अभी तक बन नहीं सकी है।
विज्ञापन
वर्जन
उक्त मार्ग को चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य योजना में शामिल किया गया है। कार्य योजना को मंजूरी मिलने और बजट जारी होने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
ब्रजेश दीपक
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दो