फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villagers caught container full of cattle, report

Hardoi News: ग्रामीणों ने पकड़ा मवेशियों से भरा कंटेनर, रिपोर्ट

Tue, 12 Mar 2024 10:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 12 Mar 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught container full of cattle, report
अतरौली (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के गढ़ी नेवादा और भेरका की सीमा पर स्थित जंगलों में मवेशियों से भरा कंटेनर स्थानीय ग्रामीणों ने एक भाजपा नेता की मौजूदगी में पकड़ लिया। मौके पर कई अन्य मवेशी भी बंधे मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आने पर चालक और उसके सहयाेगी कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकले। रात में पहुंची पुलिस ने मवेशियों को गोशाला में छुड़वा दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कंटेनर पर पंजीकरण नंबर भी नहीं है।
विज्ञापन

भेरका में काफी बड़ा जंगल है। इसके पास ही गढ़ी नेवादा गांव भी है और यहां भी जंगल है। भाजपा के मलेहरा मंडल के महामंत्री दीपक त्रिपाठी ने बताया कि रविवार रात जानकारी मिली थी कि गढ़ी नेवादा के जंगल में कुछ मवेशी बांधे गए हैं और एक कंटेनर में भी कुछ मवेशी बंद हैं। इस पर दीपक त्रिपाठी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, तो 40 मवेशियों से भर कंटेनर मौके पर खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग पेड़ों में मवेशी भी बंधे मिले। ग्रामीणों के पहुंचने पर ट्रक के चालक और उसके सहयोगी मौके से भाग गए। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंटेनर में 40 मवेशी भरे थे, जबकि आस पास के पेड़ों में 25 मवेशी बंधे हुए थे। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

राजस्थान से आकर यहां से मवेशियों की हो रही तस्करी
पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दीपक त्रिपाठी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिन से राजस्थान के रहने वाले कुछ पुरुषों और महिलाओं की चहलकदमी क्षेत्र में थी।

यह लोग छुट़्टा मवेशी हांककर जंगल की ओर ले जा रहे थे। इसी पर शंका होने पर रविवार रात मौके पर जाकर देखा गया, तो हकीकत पता चली। आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान से आकर कुछ लोग यहां से मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed