{"_id":"6866c1270858932abc0b883c","slug":"villagers-angry-with-sharing-locked-teachers-in-gauri-kothawan-school-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133786-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शेयरिंग से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों को गौरी कोथावां विद्यालय में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शेयरिंग से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों को गौरी कोथावां विद्यालय में किया बंद
विज्ञापन
बेनीगंज। शेयरिंग प्रक्रिया में प्राथमिक विद्यालय गौरी कोथावां के विद्यार्थियों काे बिराहिमपुर भेजे जाने की जानकारी पर अभिभावक आक्रोशित हो गए। अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे शिक्षकों को परिसर में बंद कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी ने मामला सुलझाया। तय हुआ कि बिराहिमपुर के बच्चे गौरी कोथावां के प्राथमिक विद्यालय में भेजे जाएंगे।
कोथावां विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गौरी कोथावां में 56 बच्चे पढ़ते हैं। यहां डेढ़ किलोमीटर दूर बिराहिमपुर गांव में भी प्राथमिक विद्यालय है। यहां 28 बच्चे पढ़ते हैं। ग्रामीणों को पता चला कि गौरी कोथावां के बच्चे बिराहिमपुर प्राथमिक विद्यालय भेजे जाएंगे। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बृहस्पतिवार सुबह गौरी कोथावां विद्यालय पहुंचे शैक्षिक स्टाफ को परिसर में ही ग्रामीणों ने बंद कर दिया। ग्रामीण विद्यालय के बाहर खड़े होकर नाराजगी जताने लगे। इसकी जानकारी पर पहले बेनीगंज कोतवाल संजय यादव और फिर कोथावां की खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती मौके पर पहुंचीं।
बातचीत के दौरान प्रभावती ने आश्वस्त किया कि गौरी कोथावां के बच्चे बिराहिमपुर नहीं भेजे जाएंगे। बिराहिमपुर में बच्चों की संख्या कम है। इसलिए वहां के बच्चे गौरी कोथावां आएंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर समस्या आ रही है। बातचीत के जरिये समस्या का निस्तारण भी किया जा रहा है। कुछ लोग पहले विद्यालय शेयरिंग को तैयार थे, लेकिन बाद में इन्कार करने लगे।