फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Village parliament will get model Panchayat building, more than four crore rupees will be spent

Hardoi News: गांव की संसद को मिलेंगे मॉडल पंचायत भवन, चार करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Tue, 07 Oct 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Village parliament will get model Panchayat building, more than four crore rupees will be spent
हरदोई। गांवों की संसद को जल्द ही मॉडल पंचायत भवन मिलेंगे। पंचायतीराज विभाग ने मॉडल पंचायत भवन बनवाए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मॉडल डिजाइन भी तैयार करा ली गई है। एक पंचायत भवन पर करीब 37 लाख रुपये का खर्च आएगा। पंचायतीराज विभाग ने पहले चरण में 11 ग्राम पंचायतों को चयनित किया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग ने 11 ग्राम पंचायतों में करीब चार करोड़ से अधिक रुपये से मॉडल पंचायत भवन बनवाए जाने पर सहमति दी है। अभी तक तीन और चार कमरों के पंचायत भवन बनवाए जा रहे थे। अब आठ कमरों के पंचायत भवन को बनवाया जाएगा। इसका मॉडल भी तैयार कराया गया है। इसके मध्य भाग में लॉबी दी जाएगी, जबकि दोनों ओर चार-चार कमरों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि बनने के बाद पंचायत भवन की सुंदरता और बढ़ जाएगी। ग्राम सभा की बैठक से लेकर ग्राम पंचायत की बैठक के लिए कक्ष भी होंगे। प्रधान और पंचायत सचिव के साथ ही पंचायत सहायक का कार्यालय भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन



पंचायतीराज विभाग ने आठ कमरों वाले मॉडल पंचायत भवनों को बनवाए जाने के लिए एस्टीमेट बनवाया है। एक मॉडल पंचायत भवन पर करीब 37 लाख रुपये का खर्च आएगा। उस हिसाब से 11 मॉडल पंचायत भवन बनवाए जाने पर करीब चार करोड़, सात लाख रुपये खर्च किए जाने की पंचायतीराज विभाग ने सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आठ कमरों के मॉडल पंचायत भवन बनवाए जाने के लिए 11 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। एक पंचायत भवन पर करीब 37 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। मॉडल पंचायत भवन में अधिक स्थान होगा जिससे वहां पर पंचायत के कामों को निपटाने के लिए कार्यालय भी अलग-अलग बनवाए जा सकेंगे। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed